सुलतानपुर (हि.स.)। ।भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनाव मोड में आ गई है। बूथ संगठन को मजबूत करने के बाद अब वोटर लिस्ट के हर पन्ने के मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाने के लिए सुलतानपुर विधानसभा के कटांवा शक्ति केन्द्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित हुआ।
पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विनोद पाण्डे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख,बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्यों की भूमिका अहम होगी।इस तरह औसतन हर दस घर व 60 मतदाताओं पर एक भाजपा कार्यकर्ता बतौर पन्ना प्रमुख के रूप में पार्टी की रीति-नीति को उन तक पहुंचाने के साथ ही पोलिंग बूथों पर उन्हें ले जाने की जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने कहा कटांवा शक्तिकेन्द्र के 98 पन्ना प्रमुख 4 बूथों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए 27 फरवरी तक निरन्तर मतदाताओं से संपर्क व संवाद स्थापित करेंगे और पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।इस मौके पर मंडल महामंत्री गोविंद तिवारी, शक्ति केन्द्र संयोजक अनुपम सिंह, बूथ अध्यक्ष शिवम सिंह, अरविंद तिवारी, राजेश बहादुर सिंह, विजय दीक्षित,अवध कुमार चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
दयाशंकर
