– तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि
लखनऊ (हि.स.)। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से दिवंगत हुए लोगों नम आंखो से श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बुधवार को एनडीआरएफ टीम की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर साझा करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर आई आपदा पर हमेशा सहयोग के लिए भारत देश खड़ा रहता है।
राज्यसभा सांसद ने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि, तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से दिवंगत हुए लोगों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कहा कि परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिवारों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि जब-जब वैश्विक स्तर पर कोई भी आपदा आती है, तब वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार करते हुए भारत सरकार की तरफ से वहां आपदा प्रबंधन फोर्स, चिकित्सक, दवाईयां व अन्य समस्त प्रकार की हर सम्भव सहायता अवश्य भेजी जाती हैं। आज भी तुर्की व सीरिया की वर्तमान संकट की घड़ी में भारत से एनडीआरएफ की टीम सहयोग के लिए वहां गई है। चिकित्सक, दवाईयां व समस्त जरूरी सहायताएं लगातार भेज रहा है।
दीपक वरुण
