Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनवैलेंटाइन डे : सोशल मीडिया पर छाईं लव बर्ड्स विक्की और कैट...

वैलेंटाइन डे : सोशल मीडिया पर छाईं लव बर्ड्स विक्की और कैट की रोमांटिक तस्वीरें

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इस साल शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कैटरीना कैफ ने अपने हमसफ़र विक्की कौशल संग तीन रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीरों में से पहली तस्वीर में विक्की पत्नी कैटरीना कैफ को बाहों में भरते दिख रहे हैं, दूसरी तस्वीर में गले लगाते हुए और तीसरी में वह कैट के माथे को चूम रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा-‘इस साल हो सकता है कि हमें रोमांटिक डिनर साथ करने का मौका न मिल पाए लेकिन आपने मुश्किल पलों को बेहतर बनाया है और यही मैटर करता है।’

तस्वीरों में दोनों के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग उनके प्यार बयां कर रही है।सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जबरदस्त वायरल हो रही हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर,2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रहीं। शादी के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया के जरिये एक -दूसरे जमकर प्यार बरसाते नजर आते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular