Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनवैलेंटाइन डे पर बाहों में बाहें डालकर रोमांस करते नजर आये अर्जुन...

वैलेंटाइन डे पर बाहों में बाहें डालकर रोमांस करते नजर आये अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अपनी रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को हग कर रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी लव लेडी के फॉरहैड पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे के दिन खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है और अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। तस्वीर को साझा करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा-‘मेरा!’ इसके साथ ही मलाइका ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन की यह तस्वीर वायरल हो रही है। अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये। दोनों को अक्सर एक -दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया।हालांकि दोनों के बीच उम्र के फासले को लेकर दोनों को ही कई बार ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा, लेकिन इससे दोनों में से किसी को कोई फर्क भी पड़ा और दोनों ने खुल्लम-खुल्ला एक -दूसरे से अपने प्यार को कबूला। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक -दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं।

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा पिछले साल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में बतौर जज नजर आईं थी । वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स और कुत्ते में नजर आने वाले हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular