Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवैक्सीनेशन कैम्पों के माध्यम से अभियान में लायी गयी रफ्तार

वैक्सीनेशन कैम्पों के माध्यम से अभियान में लायी गयी रफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ में कोविड 19 के वैक्सीनेशन के लिए कैम्पों के माध्यम से अभियान में रफ्तार लायी गयी। शहर के मुस्लिम, व्यापारिक, शिक्षा केन्द्रों पर लगाये गये कैम्पों पर लोगों ने वैक्सीनेशन लगवाने में रुचि भी दिखायी।

डालीगंज में मस्जिद के पास लगे वैक्सीनेशन कैम्प में मुस्लिम परिवारों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और वैक्सीन लगवायी। सड़क पर ही लगे कैम्प में मोबाइल नम्बर की मदद से ओटीपी लेकर आधार कार्ड नम्बर लिखने के बाद चिकित्सा मित्रों ने लोगों को वैक्सीन लगायी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

इसी प्रकार जानकीपुरम में वैक्सीनेशन कैम्प में नजदीकी लोगों ने अपनी सुविधा अनुसार सुबह और अपराह्न वक्त वैक्सीन लगवायी।

वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से लखनऊ के मोहल्ला, कालोनियों तक कैम्प लगाये जा रहे हैं। जिससे जो लोग वैक्सीन लगवाने से छूट गये हैं, वे अपनी सुविधानुसार वैक्सीन लगवा सकें। इसके लिए दोनों ही जननायकों को धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि आज उनमें से ज्यादातर लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है। कुछ लोगों ने पहली डोज लगवायी है, और उन्हें दूसरी डोज की तिथि बता दी गयी हैं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular