Sunday, April 12, 2026
Homeखेलवेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करेंगे साकिब महमूद

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करेंगे साकिब महमूद

ब्रिजटाउन(हि.स.)। लंकाशायर के तेज गेंदबाज साकिब महमूद बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी मैच में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की और एंटीगुआ में ड्रा हुए पहले टेस्ट से केवल एक बदलाव किया।

महमूद डरहम के मार्क वुड की जगह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे, जो दाहिनी कोहनी में चोट के कारण बाहर हैं।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुआ और अब दोनों टीमें बुधवार को दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगी।

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है-: एलेक्स लीज़, जैक क्रॉली, जो रूट (कप्तान), डैन लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जोनाथन बेयरस्टो, बेन फॉक्स, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन, जैक लीच, साकिब महमूद (डेब्यू)।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular