Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवेतन नहीं मिला तो पम्प चालक देंगे धरना

वेतन नहीं मिला तो पम्प चालक देंगे धरना

फिरोजाबाद (हि.स.)। ठेका पम्प चालक वैलेफेयर एसोसियेशन की एक बैठक का आयोजन बुधवार को पार्षद मुनेन्द्र यादव के आवास पर किया गया। जिसमें पम्प आपरेटरों की समस्याओं पर विचार किया गया। 

एसोसियेशन के अध्यक्ष मुनेन्द्र यादव ने कहा कि अगर जल्द ही पम्प चालकों का वेतन नही दिया गया तो पम्प चालक आन्दोलन को बाध्य होंगे। सचिव कृष्णवीर सिंह ने कहा कि मेयर द्वारा पम्प चालकों का शोषण किया जा रहा है। पम्प आपरेटरों की रोजी रोटी इसी से चलती है। वेतन न मिलने से वह भुखमरी की कगार पर है। 
कोषाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने कहा कि वेतन भुगतान को लेकर डीएम को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि वेतन जल्द ही नही दिया गया तो 28 सितम्बर से जलकल विभाग में विरोध प्रदर्शन एवं धरना देने को मजबूर होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular