Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनवेकेशन के लिए जा रहे विक्की-कैट को एयरपोर्ट स्टॉफ ने रोका, ये...

वेकेशन के लिए जा रहे विक्की-कैट को एयरपोर्ट स्टॉफ ने रोका, ये थी वजह…

बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर सु्र्खियों में रहते हैं। दोनों कभी सोशल मीडिया पर अपनी अनसीन तस्वीरें तो कभी टची पोस्ट्स को लेकर फैंस की बीच चर्चा का विषय बनते हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की और कैट वेकेशन के लिए एयरपोर्ट पर हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान कैटरीना कैफ साटन फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में हैं। एक्ट्रेस ने सनग्लासेस, व्हाइट स्पोर्ट्स शूज और सिंगल पोनीटेल के साथ अपने लुक को कंपलीट किया हैं। उनका आउटफिट क्रिसमस के लिए परफेक्ट लग रहा है। विक्की कौशल ने व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम, कैप और सनग्लासेस में सिंपल लुक रखा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर खड़े हैं और सीआईएसएफ ऑफिसर उनके डॉक्यूमेंट चेक कर रहे हैं। इस दौरान कैटरीना सीधे अंदर एंट्री करती हैं लेकिन बाद में एक अधिकारी ने उन्हें पीछे से बुलाते हैं, “मैडम चेकिंग के लिए रुकिए” और फिर उन्हें एंट्री गेट पर लौटना पड़ता है।

दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना जल्द श्रीराम राघवन की ‘मेरी क्रिसमस’ में एक्टर विजय सेतुपति के साथ और सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी, जबकि विक्की कौशल लक्ष्मण उटेकर की है की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में सारा अली खान के साथ और मेघना गुलज़ार के निर्देशन में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बयोपिक‘सैम बहादुर’में नजर आएंगे।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular