प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत वेंदुली गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। युवक के मौत से गांव व घर मे कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 4.30 बजे 27 वर्षीय अमित कुमार द्विवेदी पुत्र परशुराम द्विवेदी निवासी ग्राम करुवापारा थाना इटियाथोक अपने पल्सर बाइक से खरगूपुर की तरफ से इटियाथोक के लिए आ रहा था। वेंदुली गांव के पास अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा जाने से मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आस पास रहे लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेजने समेत पंचायतनामा भरने व अन्य आवश्यक कार्यवायी की है।
