Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य वृद्ध की गला घोंट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 वृद्ध की गला घोंट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

– एसपी वृंदा शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, खुलासे के लिए बनाई तीन टीमें

– दीवार पर लिखी इबारत बनी चर्चा का विषय

चित्रकूट(हि.स.)। जिले के कर्वी कोतवाली अंतर्गत खरौंध गांव में शनिवार की रात डेरा में सो रहे एक वृद्ध की अज्ञात लोगों ने गला घोंट कर हत्या कर दी। रविवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव के पास दीवार पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला, जिस पर संपर्क कर तीन लाख रुपये लेकर मिलने की बात लिखी गई है। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर खुलासा करने को तीन टीमें गठित की हैं।

जानकारी के मुताबिक खरौंध निवासी प्यारेलाल वर्मा (62) का गांव के बाहर डेरा बना हुआ है। प्यारेलाल वहीं पर रात में रुककर खेतों की रखवाली करता था। शनिवार को भी वह रुकने के लिए बने कमरे में गया था। रविवार को सुबह काफी देर तक जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोज-खबर लेनेे डेरा पहुंचे। जहां प्यारेलाल काे चारपाई पर मृत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।

कर्वी कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव के पास दीवार में एक मोबाइल नंबर लिखा मिला है। जिसके साथ यह भी लिखा हुआ है कि तीन लाख रुपये लेकर मिलना। बताया कि यह नंबर पहाड़ी ब्लाक में तैनात एक सचिव का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया अधेड़ की लाठी-डंडे से गला दबाने के निशान प्रतीत हो रहा है। मामला हत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि एक वृद्ध का शव चारपाई पर मिला है। जांच कर हत्या की घटना का खुलासा करने को पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई है। टीम को जल्द हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिये हैं।

रतन

RELATED ARTICLES

Most Popular