Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृद्ध की ईंट मारकर हत्या, आरोपित फरार

वृद्ध की ईंट मारकर हत्या, आरोपित फरार

मथुरा (हि.स.)। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत गांव नरहोली में बीती रात पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग के सिर में ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वारदात के बाद आरोपित युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

थाना हाईवे के गांव नरहोली निवासी राजेंद्र का पड़ोसी युवक से विवाद हो गया था। लोगों ने दोनों को समझा कर शांत कर दिया। देर रात को शराब पीकर आए पड़ोसी युवक ने राजेंद्र के घर पर गाली गलौज की। इसका घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग गोपाल (70) ने विरोध किया, तो युवक ने आवेश में आकर वृद्ध के सिर में ईंट से कई बार कर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। परिजन व आसपास रहने वाले लोग गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच कर फरार आरोपी की जा रही है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular