Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृद्ध का सिर कटा शव खेत में मिला

वृद्ध का सिर कटा शव खेत में मिला

फिरोजाबाद (हि.स.)। नारखी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले के किनारे खेत में गुरुवार को खून से लथपथ एक वृद्ध का सिर कटा शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नारखी थाना क्षेत्र स्थित गांव कायथा गढ़ी कुबेर नाला किनारे खेत में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ एक वृद्ध का सिर कटा शव देखा। सिर, धड़ से करीब 20 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या की गई है।

टूंडला क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह ने बताया कि गांव कायथा की हद में एक 65 वर्षीय वृद्ध का सिर कटा शव पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हत्या की गई। शव की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

कौशल/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular