Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडावृक्षारोपण करना सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है-फहीम सिद्दीकी

वृक्षारोपण करना सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है-फहीम सिद्दीकी

गोंडा । पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण करना सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है । हर व्यक्ति को यह जिम्मेदारी निभानी चाहिए । उक्त बातें सपा नेता व सभासद फहीम सिद्दीकी ने नगर के रकाबगंज मोहल्ला में शिया अंजुमन इमामबाड़ा के सामने वृक्षारोपण के दौरान कही । उन्होने कहा कि जिस तरीके से वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है , उससे मुक्ति पाने के लिए वृक्ष लगाना ही एकमात्र उपाय है । समाज के बुद्धजीवियों को सरकार के भरोसे नहीं बैठना चाहिए । सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए सभी को पौधों को लगाना चाहिए । मोहल्ले वासियों के सहयोग से नीम का पौधा रोपित किया गया । इस दौरान हाफिज महमूद , नुरूउल्लाह , कल्लू भाई , आमिर इदरीसी व विक्की बाल्मीकि सहित अन्य मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular