Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृंदावन : संत महंतों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

वृंदावन : संत महंतों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

मथुरा(हि.स.)। वृंदावन गुरुकुल स्थित काठिया आश्रम से संत महंतों ने मंगलवार दोपहर धूमधाम के साथ  भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा के साथ संतों ने कुंभ क्षेत्र में प्रवेश किया। शोभायात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मंगलवार दोपहर यह शोभायात्रा गुरुकुल मार्ग स्थित काठिया बाबा आश्रम से शुरु होकर किशोरपुरा, विद्यापीठ, बाँकेबिहारी बाजार, अठखम्बा, चुगी चौराहा होते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में पहुंची। शोभायात्रा में संत महंत मंत्रोच्चारण करते हुए पुष्पों छत्रों के साथ चल रहे थे। वहीं बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर वैष्णव जन एवं श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। यह शोभायात्रा कुंभ क्षेत्र में प्रशे करने के साथ ही सम्पन्न हुई। इस अवसर पर काठिया बाबा आश्रम के महंत रासबिहारी दास महाराज, महंत फूलडोलदास, महंत सच्चिदानन्द, मंहत सुन्दरदास आदि उपस्थित थे।
वृंदावन कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में तीन महा स्नान होंगे
वृंदावन हरिद्वार कुंभ से पहले 12 वर्ष के अन्तराल में आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में तीन स्नान होंगे। इन तीन स्नान के साथ ही एक शाही पेशवाही यानि भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि वृंदावन कुं भ क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ ही वृंदावन में भी निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में सभी अखाडा़ें के संत महंत और वैष्णव जन शामिल होंगे।
पहला स्नान : 27 फरवरीदूसरा स्नान : 9 मार्चतीसरा स्नान :  13 मार्चशोभायात्रा : 25 मार्च

RELATED ARTICLES

Most Popular