Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृंदावन : लालू के सुपुत्र तेज प्रताप ने साइकिल से लगाई वृंदावन...

वृंदावन : लालू के सुपुत्र तेज प्रताप ने साइकिल से लगाई वृंदावन परिक्रमा

मथुरा(हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बुधवार को वृंदावन नगर में बैटरी चलित साइकिल से वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। इस दौरान उन्होनें पत्रकारों से दूरी बनाए रखी। 

बुधवार को तेज प्रताप यादव वृंदावन पहुंचे और यहां मंदिरों के दर्शन के बाद बैटरी चलित साइकिल से वृंदावन की परिक्रमा की। तेज प्रताप पीली धोती, बगलबंदी और गले में शाल डाले ब्रजवासी के रूप में थे।  तेजप्रताप के सुरक्षाकर्मी दूसरी साइकिलों पर परिक्रमा करते रहे। बैटरी चलित साइकिल पर तेज प्रताप को देखकर लोग हैरान रह गए। 
वही, तेज प्रताप यादव ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। विगत दिनों जब तेजप्रताप वृंदावन आए थे तो भगवान बांके बिहारी मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों के भी दर्शन करने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने मूर्ति विक्रेता की दुकान पर बैठकर भगवान का श्रृंगार और मूर्ति खरीदी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular