मथुरा (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों और आरतियों के समय में मंगलवार से परिवर्तन हो चुका है। मंगलवार से ग्रीष्मकालीन समय परिवर्तन में मंदिर प्रातः 7.45 से दोपहर 12 तक दर्शन हुए। वहीं सायंकालीन सेवा में सायं 5:30 से रात्रि 9:25 बजे तक दर्शन होंगे। यह जानकारी मंदिर प्रबंधक प्रशासन मुनीष कुमार शर्मा ने दी है।
ठा. बांकेबिहारी मंदिर के प्रबन्धक (प्रशासन)मुनीष कुमार शर्मा ने बताया कि होली के दूसरे दिन मंगलवार मंदिर के समय में परिवर्तन हो गया है। ग्रीष्मकालीन सेवा निर्धारित हो जाती है।
प्रातःकालीन दर्शनों का समय
दर्शन का समय : प्रातः 7:45 से दोपहर 12:00 बजे तकश्रृंगार आरती- प्रातः 7:55 बजेराजभोग आरती : दोपहर 11:55 बजे
सायंकालीन दर्शनों का समय
दर्शन का समय : सायं 5:30 से रात्रि 9:30 बजे तकशयनभोग आरती : रात्रि 9:25 बजे
