Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृंदावन गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती का सामूहिक दुष्कर्म करवाने वाली...

वृंदावन गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती का सामूहिक दुष्कर्म करवाने वाली षडयंत्रकारी महिला गिरफ्तार

मथुरा। वृंदावन के गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में मुख्य षडयंत्रकारी महिला को शनिवार वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेजा गया है। 
एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि गौरतलब हो कि दिल्ली की युवती को प्रेम धाम होटल वृन्दावन में लाकर चार सितम्बर की रात्रि सामूहिक बलात्कार करने वाले अभियुक्तो की मुख्य षडयन्त्रकारी महिला श्रीमती सुनीता सिंह उर्फ प्रिया ठाकुर पत्नी विजय सिंह नि0 भरतपुर रोड तारसी अशोका इण्टर नेशनल स्कूल के पास थाना हाइवे उसके घर से शनिवार वृंदावन प्रभारी अनुज कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। 
एसपी सिटी ने बताया कि पांच सितम्बर को थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 530/2020 धारा 376डी,506,34 भादवि बनाम ओमप्रकाश पुत्र रामप्रकाश, मोनू पुत्र ईश्वरीया निवासी तरौली जनूबी थाना छाता, रामेश्वर पुत्र तेजाराम व 2-3 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया था। वृंदावन पुलिस ने छह सितम्बर को ओमप्रकाश, मोनू व रामेश्वर गिरफ्तार कर लिया जबकि अजय पुत्र विजेन्द्र, राकेश उर्फ प्रधान पुत्र सुबह सिंह को शुक्रवार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular