Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृंदावन आश्रम में मिला मध्य प्रदेश की युवती का शव

वृंदावन आश्रम में मिला मध्य प्रदेश की युवती का शव

मथुरा, 10 जून (हि.स.)। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ चौराहे के निकट एक आश्रम के बंद कमरे में शुक्रवार युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विद्यापीठ चौराहा स्थित ब्रह्म निवास आश्रम में भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी कौशलेंद्र शर्मा की पुत्री ज्योति शर्मा सात जून को सुबह आश्रम में आई और कमरा लेकर वहां रुक गई। आश्रम के कर्मचारियों के अनुसार वह कमरे में जाने के बाद से बाहर नहीं निकली।

बता दें कि, तीन दिन बीतने के बाद जब कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बांके बिहारी पुलिस ने वीडियो ग्राफी कराते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में छत के कुंडे से शव उतारा गया। बैग से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त 24 वर्षीय ज्योति शर्मा के रूप में हुई।

कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने शुक्रवार को बताया कि उसके पास से मिले मोबाइल फोन नंबर पर परिजनों से संपर्क करने पर बताया गया कि वह घर में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद घर से चली गई थी। वह लोग उसे खोज रहे हैं। बताया कि आज शाम तक उसके परिजनों के आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular