मथुरा (हि.स.)। आरएसएस के एक सदस्य का यमुना में स्नान की पुलिस द्वारा मना करने पर हुई पुलिस से भिड़ंत के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक के युवकों ने आरोपित पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं भाजपा और आरएसएस और हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वृंदावन कोतवाली में हंगामा करते हुए आरोपित पुलिस पर कार्रवाई की करने मांग की है।
शनिवार को आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार कुंभ क्षेत्र में देवरहा घाट पर यमुना में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान मनोज रैलिंग को पार कर लिया। इतने में वहां तैनात पुलिस ने पुलिसिया रौप गालिब करते हुए सुना डाला। इससे नाराज अन्य संघ के पदाधिकारियों की तू-तू, मैं-मैं बढ़ गई और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसकी भनक जब संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए तथा सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी तथा मेला प्रभारी पहुंच गए और कोतवाली वृंदावन में भाजपा जिलाध्यक्ष मंजू शर्मा, नगर अध्यक्ष, संघ के स्वयंसेवक, विहिप कार्यकर्ता सहित हिन्दूवादी संगठनों के दर्जनों लोग कोतवाली में जमा हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया और आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दूवादी संगठनों के लोगों ने दौड़ा-दौड़ा पीटा पुलिसकर्मियों को, जिलाध्यक्ष ने बताया वह भाजपा के कार्यकर्ता नहीं
चुंगी चौराहा पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चुंगी चौराहा पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस कर्मियों से हुई मारपीट के बारे में जब जिलाध्यक्ष मधु शर्मा से संघ के पदाधिकारी मनोज के साथ पुलिस कर्मियों ने जो अभद्रता की है। उन पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मारपीट करने के मामले में कहा कि पुलिस से मारपीट करने वाले संगठन के कार्यकर्ता नहीं है। वह कोई और लोग हो सकते हैं। विहिप पदाधिकार बच्चू सिंह का कहना हे कि कुंभ क्षेत्र में आरएसएस के पदाधिकारी के साथ मारपीट और अभद्रता करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात की जा रही है।
