Wednesday, January 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल वी आकार में आकर्षक बनाये गये मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के खम्भे

 वी आकार में आकर्षक बनाये गये मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के खम्भे

लखनऊ (हि.स.)। व्यस्त रहने वाले दो चौराहों पॉलिटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया चौराहे के बीच व्यस्ततम सड़क पर मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के कार्य ने गति पकड़ ली है। फ्लाईओवर के खम्भों को वी आकार में आकर्षक बनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की नेशनल हाइवे इकाई के अभियंताओं ने 15 अगस्त तक मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के खम्भों को पूरा कर देने का वायदा किया था। इसके फलस्वरूप 90 प्रतिशत कार्य को पूरा कर लिया गया है। खम्भों के निर्माण को विलम्ब न करते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है। नेशनल हाइवे इकाई इस फ्लाईओवर को दिसम्बर माह के अंत तक हैंड ओवर करने का दावा कर रही है।

गत दिनों लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के कार्य को गति देने के लिए समीक्षा बैठक की थी और उसमें अभियंताओं की टीम ने बताया था कि फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से के कार्य को गति देने में टीम जुट गयी है। फ्लाईओवर अपने निर्धारित तिथि के अनुसार बन रहा है। इसके बाद मौके पर जितिन प्रसाद ने मौका मुआयना भी किया था।

मुंशी पुलिया फ्लाईओवर का इंतजार घनी आबादी वाले क्षेत्र के हर नागरिक को है। इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने से टेढ़ी पुलिया से मुंशी पुलिया और पॉलिटेक्निक तक लगने वाला जाम समाप्त हो जाएगा। दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह तक मुंशी पुलिस फ्लाईओवर को कार्य को पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है।

शरद/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular