Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने बुलंदशहर का शहर अध्यक्ष हटाया

वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने बुलंदशहर का शहर अध्यक्ष हटाया

बुलंदशहर (हि. स.)। शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बोलते हुए वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुंवर तौकीर अली को पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने की है। 
केंद्र और प्रदेश की सत्ता से बाहर कांग्रेस के नेता अपनी जुबान पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर तो खींचतान चल ही रही है। अब स्थानीय नेता भी केंद्रीय नेतृत्व की मुखालफत करने लगे है। हाल ही में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बनाये गए कुंवर तौकीर अली का एक विवादास्पद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहे है। यह वीडियो कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व तक भी पहुंचा तो हड़कंप मच गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तौकीर अली को पद से हटा दिया है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का एक खेमा इस कार्रवाई को कम मान रहा है और तौकीर को पार्टी से निकालने की मांग उठा रहा है। 

Submitted By: Dr. Kuldeep Tyagi Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular