Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविहिप महामंत्री मिलिंद परांडे से मिले वसीम रिजवी से बने जितेन्द्र नारायण...

विहिप महामंत्री मिलिंद परांडे से मिले वसीम रिजवी से बने जितेन्द्र नारायण त्यागी

लखनऊ (हि.स.)। सनातन धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी से बने जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी ने शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय कार्यालय श्रीराम भवन पहुंचकर विहिप के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे से भेंट की। जितेन्द्र त्यागी ने वहां विहिप के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह,अवध प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री राजेश, प्रान्त मंत्री देवेन्द्र और विभाग संगठन मंत्री लवकुश दीक्षित से भी मुलाकात की।

विहिप महामंत्री मिलिंद परांडे ने जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी को श्रीराम दरबार का चित्र भेंटकर स्वागत किया।

मिलिंद परांडे ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि दुनियाभर में हिन्दू धर्म के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। लोग हिन्दू धर्म में आना चाहते हैं। विश्व के कई देशों में लोग हिन्दू धर्म स्वीकार कर रहे हैं। हिन्दू सबके कल्याण की बात करता है। इसलिए जो भी व्यक्ति हिन्दू धर्म को अपनाना चाहे उन सभी का स्वागत है।

विहिप महामंत्री ने स्पष्ट किया कि संविधान के दायरे में हर कोई जो हिन्दू धर्म में आना चाहते हैं। उसकी रक्षा विश्व हिन्दू परिषद लीगल प्रकोष्ठ से बात करके करेगी।

जितेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म में आने का उनका यह व्यक्तिगत निर्णय है। हम अपनी इच्छा से हिन्दू धर्म में आये हैं।

अभी हाल ही में जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी ने सनातन धर्म स्वीकार किया है। पहले वह इस्लाम को मानते थे। पहले उनका नाम वसीम रिजवी था।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular