Monday, April 13, 2026
Homeअन्यविस चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में...

विस चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा को बड़ी बढ़त

नई दिल्ली (हि.स.)। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए अबतक की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की सत्ता में वापसी की राह साफ हो गयी है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर में सत्तारूढ़ कांग्रेस समेत शिरोमणि अकाली दल का सफाया हो गया है। इसके साथ ही कई दलों के दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 260 पर भाजपा की बढ़त है। जबकि समाजवादी पार्टी 138 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तराखंड की 70 सीटों में से 48 पर भाजपा, 18 पर कांग्रेस और एक सीट पर बसपा आगे चल रही है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर बढ़त बनाये हुये हैं। राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है।

गोवा की 40 सीटों में भाजपा 19 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। वहीं मणिपुर में भाजपा की सत्ता में वापसी तय नजर आ रही है। राज्य की 60 सीटों में से 29 पर भाजपा, एनपीपी 9 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है।

अजीत

RELATED ARTICLES

Most Popular