-वोटरों को रुपये बाटने का आरोप
बिजनौर (हि.स.)। नगीना विधानसभा उम्मीदवार मनोज पारस की पत्नी समेत तीन लोगों पर सोमवार को एफआईआर दर्ज हुई है।
नगीना विधानसभा उम्मीदवार मनोज पारस की पत्नी, भाई सहित तीन लोगों पर आरोप है कि विधानसभा के कोटरा में प्रचार बंद होने के बाद भी प्रचार किया जा रहा था। इसके अलावा वोटरों को रुपये भी बांटने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। मामले की शिकायत मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
नरेन्द्र/दीपक
