गाजियाबाद (हि.स.)। जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे चुनाव के बीच खोड़ा के गोल्डन पब्लिक स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ पर पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह लोग पोलिंग बूथ पर खड़े थे। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने पुलिस को बताया कि वे लोग मतदान करने आये हैं, लेकिन मतदाता पहचान पत्र नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
दीपक
