लखनऊ (हि.स.)। हेपेटाइटिस आमतौर पर लीवर की बीमारी है जो संक्रमण के कारण होती है। हेपेटाइटिस ए,बी,सी,डी व ई मुख्यतः पांच प्रकार की होती है, जिसमें हेपेटाइटिस ए व ई बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारी है। यह दूषित खाना और गंदा पानी पीने की वजह से होता है। यह बीमारी किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है, लेकिन विशेषकार बरसात के मौसम में बच्चों में इस बीमारी के होने की संभावना अधिक रहती है।
हेपेटाइटिस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 28 जुलाई को हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘हेपेटाइटिस इंतजार नहीं कर सकत’ है। हेपेटाइटिस बी व सी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई प्रयास किये जा रहे हैं। हेपेटाइटिस बी के लिए वैक्सीन और हेपेटाइटिस सी के लिए कारगर दवाएं उपलब्ध हैं।
केजीएमयू की माइक्रोबाइलोजिस्ट डॉ. शीतल वर्मा ने कहा कि 90 प्रतिशत हेपेटाइटिस ए व ई का कारण दूषित खाना और पानी होता है। गर्भवती महिलाओं में हेपेटाइटिस ई जानलेवा साबित हो सकता है क्योंकि अभी इसका टीका उपलब्ध नहीं है।
केजीएमयू के गैस्ट्रोलोजी विभाग के डॉ. सुमित रोंगटा ने बताया कि हेपेटाइटिस बी के 90 प्रतिशत मरीजों में दवा देने की जरूरत ही नहीं होती है। इसके बावजूदर कुछ डाक्टर दवा देना प्रारम्भ कर देते हैं। लखनऊ में दो प्रतिशत लोगों को हेपेटाइटिस बी है। इसके अलावा वैक्सीन के जरिए हेपेटाइटिस बी से बचाव पूरी तरह संभव है, लेकिन हेपेटाइटिस सी में मरीज को दवा खाना जरूरी होता है।
क्या हैं लक्षणः थकान के साथ बुखार आना, भूख कम लगना, पेट दर्द, पीलिया, डायरिया की शिकायत, जी मिचलाना, उल्टी होना, त्वचा और आंखों का रंग पीला होना।
कैसे करें बचावः साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पानी को उबालकर पीयें। पौष्टिक और सुपाच्य आहार लें। दाढ़ी बनाने में अपने ब्लेड का उपयोग करें। सुरक्षित टैटू बनवाएं। शराब, तम्बाकू और धूम्रपान की लत से बचें। योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
बृजनन्दन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
