Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व हृदय दिवस : फास्ट फूड से रहे दूर तो नहीं होगी...

विश्व हृदय दिवस : फास्ट फूड से रहे दूर तो नहीं होगी ह्रदय संबंधी कोई बीमारी

औरैया (हि. स.)। वर्तमान समय में बिगड़ी दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण, प्रदूषण एवं तमाम वजहों से हृदय की समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। छोटी उम्र से लेकर बुजर्गों तक में दिल की बीमारी से जुड़ी समस्याएं होना आम बात हो गई है। आपको जानकर हैरानी होगी की पूरी दुनिया में दिल के दौरे से हर साल एक करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। हृदय रोग मौत की एक अहम वजह बन चुका है जिसके लिए जागरूकता होना बेहद आवश्यक है।

इस संबंध में विशेषज्ञ डॉ राघवेंद्र बताते हैं कि हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए हमें फास्ट फूड जैसे खानों से बचना चाहिए। इसके अलावा उन चीजों को भी नजरअंदाज करना चाहिए जो हमारे शरीर मैं होने वाले रक्त के बहाव को भी धीमा करें। चिकित्सक ने बताया की ऐसे खाने से बचना चाहिए जिसमें मसाले आदि अधिक हों क्योंकि यह हमारे शरीर में जाकर हमारे रक्त की चाल को धीमा कर देते हैं। उन्होंने कहा कि ह्रदय रोग ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे हमारे शरीर में घर कर लेती है और उसके उपरांत यह हृदय पर आघात करते हुए हृदय रोग की बीमारी में तब्दील हो जाती है। बताया कि वर्तमान समय में यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। इसका प्रमुख कारण सही खानपान न होना है। वही बताया कि पर्यावरण में प्रदूषण इतना बढ़ा हुआ है कि जो हमारे शरीर के अंदर जाकर हमारे दिल की धड़कन को भी रोकने का कार्य कर रहा है। इसलिए हमें प्रतिदिन स्वच्छ हवा लेने के लिए व्यायाम करना चाहिए और अपने खाने पीने की चीजों में संतुलित आहार लेना चाहिए। जिससे हृदय रोग जैसी बीमारी से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular