Sunday, April 12, 2026
Homeव्यापारविश्व बैंक ने 2023-24 में भारत की जीडीपी का अनुमान घटाकर 6.3...

विश्व बैंक ने 2023-24 में भारत की जीडीपी का अनुमान घटाकर 6.3 फीसदी किया

नई दिल्ली (हि.स.)। विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया है। विश्व बैंक ने पहले भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

विश्व बैंक ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में खपत में कमी आने की वजह से भारत की जीडीपी वृद्धि धीमी पड़कर 6.3 फीसदी पर आ सकती है, जो पहले के 6.6 फीसदी के अनुमान से कम है। विश्व बैंक ने अपने ताजा अनुमान में कहा कि खपत में धीमी बढ़ोतरी होने और चुनौतीपूर्ण बाहरी परिस्थितियों की वजह से वृद्धि दर बाधित हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कि चालू खाता घाटा नए वित्त वर्ष 2023-24 में कम होकर 2.1 फीसदी पर आ सकता है, जो बीते वित्त वर्ष 2022-23 में तीन फीसदी था। इसके अलावा विश्व बैंक की रिपोर्ट में महंगाई 6.6 फीसदी से घटकर 5.2 फीसदी पर आने का अनुमान जताया गया है।

प्रजेश शंकर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular