Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश विश्व पुस्तक दिवस पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 विश्व पुस्तक दिवस पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व पुस्तक दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रविवार को ट्विटर के जरिए कहा कि पुस्तकें ज्ञान का असीमित भंडार होती हैं। आओ उन्हें अपना मित्र बनाएं, वह सदैव आपके ज्ञान में वृद्धि और मार्गदर्शन में सहायक सिद्ध होंगी।

मौर्य ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं वीर योद्धा बाबू कुंवर सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- आओ सब नमन करें उनको, जो अद्भुत हिम्मतवाले थे। अस्सी की वय के सेनानी, बस कुँवर सिंह मतवाले थे।

एक दूसरे ट्ववीट में मौर्य ने भारतीय फिल्म जगत के अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान देने वाले कथाकार, उपन्यासकार एवं भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत रे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

आधुनिक भारत में महिलाओं के उत्थान एवं मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाली समाज सुधारिका, श्रेष्ठ विदुषी, कवयित्री एवं लेखिका पंडिता रमाबाई की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए याद किया।

जितेन्द्र/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular