Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर ली जल संरक्षण की शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर ली जल संरक्षण की शपथ

झांसी(हि. स.)। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जिला जनकल्याण महासमिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय नगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के मुख्य आतिथ्य में और डाॅ.बाबूलाल तिवारी की अध्यक्षता में स्वच्छता,पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम संयोजक अनिल पाठक ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिकाधिक पौधरोपण करने का आव्हान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि जिला पंचायत 8 तालाबों का निर्माण भी करा रहा है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए जिला जनकल्याण महासमिति के चलाए जा रहे संकल्प 365 अभियान की सराहना करते हुए जन जागरुकता को आवश्यक बताया। संचालन करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष डाॅ.जितेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि संस्था द्वारा स्वच्छता पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों में जन जागरुकता के लिए अनवरत रुप से संकल्प- 365 अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें क्या करें -क्या न करें के संकल्प पत्र भराकर जन चेतना जगाई जा रही है। डाॅ. बाबूलाल तिवारी ने पौधरोपण के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपसभापति भरत सेन, मिथुन यादव, बृजबिहारी सोनी, नितिन सिंघल, हेमंत शाक्या, रवि जिझोतिया, महेश शिवहरे, विवेक दुबे, मनोज पाण्डेय, राजीव अग्रवाल, मनोज मिश्र, शुभम साहू, संदीप साहू, दौलत सिंह, कपिल बिरसनिया, छोटेलाल सभासद, विशाल दुबे, मोनू श्रीवास, किरन परिहार, निर्भय सिंह, रवि प्रकाश श्रगंरिषी आदि मौजूद रहे। अंत में सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक अनिल पाठक ने व्यक्त किया।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular