Wednesday, January 14, 2026
Homeखेलविश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप : जसकरण सिंह ने जीता रजत ,चिराग और...

विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप : जसकरण सिंह ने जीता रजत ,चिराग और जयदीप को कांस्य

बुडापेस्ट (हि.स.)।युवा भारतीय पहलवान जसकरण सिंह ने बुधवार को यहां बुडापेस्ट में चल रही 2021 विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता, जबकि चिराग और जयदीप ने कांस्य पदक हासिल किया।

जसकरण को 60 किग्रा के फाइनल में उज्बेकिस्तान के कामरोनबेक कदममोव से 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। चिराग ने 51 किग्रा वर्ग में अजरबैजान के एल्मन मामादोव को 9-6 से हराकर कांस्य पदक जीता।

71 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में जयदीप ने आसानी से रोमानिया के गिगी मैरियन सब्टिरिका को 7-3 से हराया।

शौर्य कुमार ने 45 किग्रा में रेपेचेज बाउट जीता और बाद में किर्गिज़ पहलवान के खिलाफ कांस्य पदक जीता। 92 किग्रा वर्ग में साहिल जगलान ने रेपेचेज में पहली बाउट जीती लेकिन अगले रेपेचेज मुकाबले में वह हार गए।

इससे पहले मंगलवार को अमन (48 किग्रा) और सागर जगलान (80 किग्रा) स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैम्पियन बने।

RELATED ARTICLES

Most Popular