Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व की सौ बड़ी परियोजनाओं में से एक जेवर एयरपोर्ट शुरू :...

विश्व की सौ बड़ी परियोजनाओं में से एक जेवर एयरपोर्ट शुरू : नन्दी

-योगी सरकार के अतुलनीय विकास कार्य ही भाजपा को जितायेगी

प्रयागराज (हि.स.)। विश्व की 100 बड़ी परियोजनाओं में से एक जेवर एयरपोर्ट परियोजना जो 30 हजार करोड़ की है, शुरू की गई है। भारत के 30 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में 09 उत्तर प्रदेश से हैं। साथ ही साथ हर विभाग, हर क्षेत्र में जितने कार्य भाजपा सरकार ने किए असंभव लगते थे, पूरा किया। यह योगी सरकार के अतुलनीय विकास कार्यों को दर्शाती हैं।

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज करेलाबाग मीरापुर में भाजपा के कार्यकारिणी की बैठक में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा चाहे वह अनगिनत फ्लाईओवर हो, रिकॉर्ड सड़क निर्माण हो, कोविड महामारी में किए कार्य हो, स्वास्थ्य सेवाएं हो, रिकॉर्ड खाद्यान्न वितरण हो, सभी योगी सरकार के अतुलनीय विकास कार्यों को दर्शाती हैं और यह कार्य ही 2022 में वोट दिलाएंगे। कार्यकर्ता गर्व से जनता के बीच वोट मांगने जा सकेंगे।

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भाजपा सरकार में हुए कार्यों को उल्लेखनीय बताते हुए कहा भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव सबका विकास सबका विश्वास की नीति अपनाते हुए विकास एवं सुशासन स्थापित किया है। धारा 370 हो, तीन तलाक हो, महिला सशक्तिकरण हो, श्रमिक रोजगार हो, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना हो, बैंक अकाउंट खुलवाना हो, स्वास्थ्य बीमा योजना, किसान बीमा योजना सहित अनेकों कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा की नीतियों को समझाया एवं भविष्य के लिए कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए जनता के बीच बने रहने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने एवं संचालन महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह, नरेश कुंदरा, दिलीप केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा, विष्णु वर्मा, गया प्रसाद निषाद, संजय कुशवाहा, विजय सिंह, विनोद निषाद, संजीव केसरवानी, योगेंद्र कुशवाहा, अलका सक्सेना, दिनेश कनौजिया, सुमित सिंह, सत्येंद्र शर्मा, अनिल पांडे, कुलदीप केसरवानी, शकील सलमानी, लवकुश निषाद, सीमा केसरवानी, रोहित कनौजिया, गौरव मिश्रा, हर्ष केसरी, सौरभ मेहता, विनीत निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular