Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्वविद्यालय के छात्रों को मिले स्वास्थ्य वर्धक और सुपाच्य भोजन : कुलपति

विश्वविद्यालय के छात्रों को मिले स्वास्थ्य वर्धक और सुपाच्य भोजन : कुलपति

– सीएसए कुलपति ने मेस में छात्रों संग किया लंच

कानपुर (हि.स.)। हॉस्टल में रह रहे छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें स्वास्थ्य वर्धक और सुपाच्य भोजन मिलना चाहिये। इसके लिए जिम्मेदार समय-समय पर मेसों का निरीक्षण करते रहें। जो भी मेस संचालक मानक के अनुरुप छात्रों को भोजन नहीं दे रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। यह बातें गुरुवार सीएसए के कुलपति डॉ डीआर सिंह ने कही।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने गुरुवार को नरेंद्र मोहन डाइनिंग हॉल (मेस) में छात्रों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता परखी। कुलपति अचानक छात्रों के खाने के समय नरेंद्र मोहन डायनिंग हॉल (मेस) पहुंच गए।

उन्होंने मेस में छात्रों के लिए बनी दाल, सब्जी, कढ़ी, चावल, रोटी एवं सलाद को छात्रों के साथ खाया। कुलपति ने मेस संचालक को निर्देश दिए कि वह हाल को स्वच्छ बनाए रखें। इसके बाद कुलपति ने छात्रों से संवाद किया। वहीं छात्रों ने कुलपति को खाने की गुणवत्ता के बारे में बताया कि खाना सुपाच्य एवं स्वादिष्ट मिल रहा है। कुलपति ने मेस संचालक को निर्देश दिए कि छात्रों को अच्छे से अच्छा एवं गुणवत्ता परक भोजन दिया जाए। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह खाने के बाद मेस में गंदगी न फैलाएं, उसे निर्धारित स्थान पर ही डालें। कुलपति ने मेस संचालक को यह भी निर्देश दिया कि आज के लंच का सभी छात्रों का भुगतान मेरे द्वारा किया जाएगा।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular