मेरठ (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग एवं एलन कैरियर कोटा राजस्थान के द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षा का भी आयोजन किया गया।
सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि डॉ. गौरव माहेश्वरी, डॉ. एचपी श्रीवास्तव रहे और प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन डॉ. दिनेश पंवार ने किया। प्रति कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर व संबंधित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षक के रूप में रोजगार दिलाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. लक्ष्मण नागर ने कहा कि इस विभाग के छात्र एवं छात्राएं देश विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं। रोजगार मेले मे पहले एक संयुक्त रूप से बहुविकल्पीय परीक्षा ली गई। इसके बाद छात्रों का शैक्षणिक कला का भी प्रदर्शन देखा गया। एलेन इंस्टीट्यूट के डॉ. गौरव माहेश्वरी ने एलेन इंस्टीट्यूट में रोजगार के अवसरों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि चयनित छात्रों को 06 महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान 3.5 लाख से लेकर 6 लाख तक का पैकेज उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दिया जाएगा। चयनित छात्रों की सूची एक हफ्ते के अंदर विश्वविद्यालय को प्राप्त हो जाएगी। छात्र-छात्राएं दोनों परीक्षा देकर काफी खुश नजर आए।
इस अवसर डॉ. प्रीति, डॉ. पायल, डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. अंजलि मलिक, डॉ. कपिल स्वामी, दीप्ति, चंचल, यश, बलवंत, राजेश, जमील, शीला, सोनू, बाला आदि का सहयोग रहा।
