Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविवि के 32वें दीक्षान्त समारोह पदक पाकर झूमें मेधावी

विवि के 32वें दीक्षान्त समारोह पदक पाकर झूमें मेधावी

मेरठ (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षान्त समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधि वितरित की। पदक पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में वर्चुअल रूप से भाग लिया।

चौधरी चरण सिंह विवि के दीक्षांत समारोह में आने का कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यक्रम रद्द हो गया। उनके स्थान पर उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने समारोह में भाग लिया। राज्यपाल ने वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग किया। उन्होंने कहा कि मेरठ ने भारत के स्वातंत्र्य आंदोलन में सैनिकों का नेतृत्व किया। यह क्षेत्र विश्ववंद्य भाषा हिन्दी की जन्मस्थली के रूप में विख्यात है। गंगा-जमुना के अमृतवाणी जल से सिंचित होकर यह क्षेत्र शस्त्र-श्यामला भूमि के रूप में पोषित है। इन्हीं दोनों पवित्र नदियों के दोआब के रूप में प्रतिष्ठित है। 
मुख्य अतिथि गुजरात विवि अहमदाबाद के पूर्व कुलपति प्रो. एमएन पटेल ने कहा कि औद्योगिक प्रगति एवं प्रचुर कृषि संपदा से युक्त यह क्षेत्र हमेषा राष्ट्र-सुदृढ़ीकरण में अपना महत्वपूर्ण अंशदान करता रहा है। यहां के युवाओ की अदम्य ऊर्जा से युक्त अपार संभावनाएं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षा रखने वाले नागरिकों को पर्याप्त संबल प्रदान करती रहीं है। विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि विवि में 40 यूनिट रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्यरत है। विष्वविद्यालय प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान है जो कि सौर ऊर्जा से 1260 किलोवाट विद्युत का उत्पादन करता है। 
विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने वर्ष 2020 के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक एमपीएड के छात्र मुकुल चैधरी को, डाॅ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक एमफिल उद्यानिकी के शोभित शर्मा को, चैधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार में बीएससी कृषि में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रवीण कुमार को 8000 रुपए का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रांशु वर्मा को 6000 रुपए नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। विभिन्न संकायों में 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 55 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। 2020 में कुलपति स्वर्ण पदक एवं विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र में 168 छात्र-छात्राओं को प्रदान किए गए। वर्ष 2020 में विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र 23 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार, प्रति कुलपति वाई विमला, मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी के. बालाजी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular