Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविवि की मुख्य परीक्षा शुरू, कुलपति ने किया कॉलेजों का निरीक्षण

विवि की मुख्य परीक्षा शुरू, कुलपति ने किया कॉलेजों का निरीक्षण

मेरठ (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य व प्राइवेट परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। परीक्षाओं के पहले ही दिन विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया।

चौधरी चरण सिंह विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने गुरुवार को मेरठ कॉलेज, आरजी डिग्री कॉलेज और एनएएस डिग्री कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद मिले। तीनों कॉलेजों में परीक्षा सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई। इस दौरान उनके साथ प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने स्ट्रांग रूम को भी देखा। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था भी देखी। कई जगह गंदगी मिलने पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कमरों में प्रकाश, पंखों आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि कहीं पर नकल करते हुए छात्र पाए गए तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular