Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता ने ससुराल में प्रेमी संग किया आत्मदाह, प्रेमिका की मौत

विवाहिता ने ससुराल में प्रेमी संग किया आत्मदाह, प्रेमिका की मौत

– जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा प्रेमी

मीरजापुर (हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंचा और दोनों ने आलिंगनबद्ध हो अपने ऊपर पेट्रोल डाल आत्मदाह कर लिया। इसमें प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

चुनार क्षेत्र के एक गांव में जौनपुर निवासी युवती (19) की शादी बीती 14 जून को हुई थी। मंगलवार को विवाहिता ससुराल आई थी। बुधवार की शाम को वह घर पर अकेली थी। परिजन खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान मिर्जामुराद निवासी उसका प्रेमी साथ में पेट्रोल का जरकिन लेकर उसके घर पहुंच गया। घर का दरवाजा अंदर से बंद कर प्रेमिका के साथ खुद पर पेट्रोल डालकर दोनों ने आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजन एवं पुलिस ने दोनों को झुलसी हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को देर रात्रि वाराणसी रेफर कर दिया। उपचार के दौरान प्रेमिका ने कबीरचौरा अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं प्रेमी का बीएचयू के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। पूरा घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय ने गुरुवार को बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। परिजन के अनुसार एक वैवाहिक कार्यक्रम में युवक की युवती से मुलाकात हुई थी। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular