Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति ने अश्लील वीडियो बनाई

विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति ने अश्लील वीडियो बनाई

– कप्तान के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुुरादाबाद (हि.स.)। मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पति ने अश्लील वीडियो बना ली। पति ने पुलिस कार्रवाई करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी और बाद में तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मंगलवार को मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसकी शादी को छह साल हो चुके है। शादी के बाद से ही ससुराल में पति, ससुर और सास उत्पीड़न करते आ रहे हैं। दो माह की गर्भवती होने पर आरोपियों ने बच्चा गिराने को भी कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर पीड़िता ने 3 मार्च को महिला थाने में कार्रवाई के तहरीर दी, तब 11 मार्च को कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद वह अगले दिन ही अपनी ससुराल को चली गई थी। आरोप है कि ससुराल में जब पीड़िता को बुखार आया तो पति ने गोली खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया और हालत बिगड़ने पर मायके वालों ने अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular