Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या के...

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या के आरोप

हाथरस (हि.स.)। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या के आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

वंदना (26) पुत्र मुंशीलाल निवासी गांव अफजलपुर छगनपुर जिला बदायूं की शादी करीब चार साल पहले थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला हेमा निवासी हितेश पुत्र कमलबाबू से हुई थी। महिला के पिता मुंशीलाल ने आरोप लगाया कि बेटी वंदना के ससुरालीजन उनसे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। हम लोग उनकी मांग पूरा करने में समर्थ थे। गुरुवार देर शाम वंदना के ससुरालीजनों का फोन आया कि छत से गिरकर वंदना की मौत हो गई है।

पिता मुंशीलाल ने आरोप लगाया कि बेटी वंदना के ससुरालीजनों ने दहेज को लेकर उसकी हत्या की है। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोटामार्टम भेज दिया गया है। अगर तहरीर प्राप्त होती है तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

लकी

RELATED ARTICLES

Most Popular