Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

सुलतानपुर (हि.स.)। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अनिरुद्ध नगर मोहल्ले में बुधवार को विवाद के बीच एक युवक ने वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि कादीपुर क्षेत्र के अनिरुद्ध नगर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। धर्मेंद्र दुबे के कहने पर उनके पुत्र दिव्यांश ने अशोक (60) को गोली मार दी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटना का जाएजा लिया। उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगायी हैं। एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव भी सीएचसी पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संबंधित को आदेश भी दिया।

दयाशंकर/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular