Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनविवाद खत्म होने के बाद पुराने अवतार में लौटे यो-यो हनी सिंह,...

विवाद खत्म होने के बाद पुराने अवतार में लौटे यो-यो हनी सिंह, फैंस को दिया नये गाने का दीपावली गिफ्ट

पत्नी के साथ मारपीट और फिर तलाक को लेकर लंबे समय तक विवादों में रहे रैप किंग यो-यो हनी सिंह फिर से अपने पुराने अवतार में लौट आए हैं। उन्होंने अपने नए गाने टुगेदर फॉरेवर के साथ वापसी कर अपने फैंस को दीपावली गिफ्ट दिया है।

हनी सिंह का लव सॉन्ग ‘टुगेदर फॉरेवर’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। हनी सिंह ने इसे अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। देखते ही देखते गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने में हनी सिंह अपनी ब्यूटी क्वीन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे। पार्टी थीम पर फिल्माए गाने में हनी सिंह के मेकओवर ने फैंस को जहां हैरान किया है वहीं वे काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। गाने में छोटे बालों के साथ हनी सिंह की फिटनेस उनके बीते हुए दिनों की याद दिला रही है।

टुगेदर फॉरेवर गाने को हनी सिंह ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स भी खुद उन्होंने ही लिखे हैं। फैंस उनके गाने को उनके यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular