Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश  विवादों में फिर घिरे स्वामी, मुकदमा दर्ज

  विवादों में फिर घिरे स्वामी, मुकदमा दर्ज

– स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान श्रीराम पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

रायबरेली(हि. स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फ़िर अपने बयान से विवादों में घिर गए हैं। रायबरेली कोतवाली में उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज हुआ है। सीओ(सिटी) वंदना सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रायबरेली कोतवाली में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी रायबरेली के जिला महामंत्री मारुत त्रिपाठी ने पुलिस में तहरीर दी है।

मारुत त्रिपाठी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा भगवान राम पर की गई टिप्पणी ने सनातनी समाज को आहत किया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इस तहरीर के आधार पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में धारा 295 ए के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ वंदना सिंह ने कहा कि नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

क्या है मामला

ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के गदागंज स्तिथ कांशीराम महाविद्यालय में बीते सोमवार को कांशीराम की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम था, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आये थे। उन्हीं की मौजूदगी में स्वामी प्रसाद मौर्य का एक वीडियो हो रहा है, जिसमें वह एक नारा लगवा रहे हैं। नारे में उनके द्वारा धार्मिक भावनाएं आहत करने की बातें कही जा रही हैं। इसी नारे को लेकर संतों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है और हिंदू युवा वाहिनी नेता की तहरीर पर मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular