Friday, March 20, 2026
Homeमनोरंजनविवादित बयान देकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक...

विवादित बयान देकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह

दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने हिंदू त्यौहार को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर विवाद छिड़ गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में करवाचौथ के त्यौहार को अंधविश्वास और रूढ़िवादी बताते हुए अपने बयान में कहा कि किसी ने उनसे पूछा था कि वो करवाचौथ पर पति की सलामती के लिए व्रत रखती हैं या नहीं। इस पर उन्होंने कहा, ‘क्या मैं पागल हूं, जो ऐसा करूंगी?’ रत्ना पाठक ने आगे कहा, ‘क्या ये भयानक नहीं है कि पढ़ी-लिखी आधुनिक महिलाएं भी करवाचौथ करती हैं। वे पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं, जिससे उन्हें विधवा होने का कोप न झेलना पड़े। क्या भारतीय के संदर्भ में एक विधवा के लिए यह एक भयानक स्थिति नहीं है। क्या मुझे वो सब कुछ करना चाहिए, जो मुझे विधवापन से दूर रख सके, हैरत है। 21वीं सदी में भी हम इस तरह की बातें कर रहे हैं? हैरानी की बात है कि शिक्षित महिलाएं भी ऐसा कर रही हैं।’

दिग्गज अभिनेत्री का यह बयान वारयल हो रहा है और अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स सोशल मीडिया पर रत्ना पाठक शाह को लेकर तरह -तरह के मीम्स भी बना रहे हैं। दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक अभिनेता नसरुद्द्दीन शाह की वाइफ है और अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular