वाराणसी(हि.स.)। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरूवार को विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए पर जमकर निशाना साधा।
कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में भी कुछ लोग एकजुट होकर लड़े थे। ये सब करके इन लोगों ने जनता को बता दिया है कि गठबंधन स्वार्थ के लिए है। कृषि मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए गठबंधन किए है। गठबंधन अब अपना स्वरूप दिखाना शुरू कर दिया है।
श्रीधर/मोहित
