Monday, April 6, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को दीं...

विराट कोहली ने अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 5 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को भारत की अंडर 19 टीम को विश्व कप के खिताबी मुकाबले के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।।

भारत और इंग्लैंड शनिवार को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय रही हैं।

कोहली ने अपने ट्विटर पर लिखा, “हमारे अंडर -19 लड़कों को विश्व कप फाइनल के लिए शुभकामनाएं।”

बता दें कि भारतीय टीम का रिकार्ड अंडर-19 विश्व कप में शानदार रहा है। टीम अब तक चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। वह लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले साल 2020 में उसे बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इंग्लैंड की बता करें तो वह दूसरी बार फाइनल में है। इससे पहले वह 1998 में फाइनल में पहुंचा था और खिताब अपने नाम किया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular