Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविमानन कम्पनी की मनमानी का मुद्दा उठा

विमानन कम्पनी की मनमानी का मुद्दा उठा

– अधिशासी निदेशक उत्तरी क्षेत्र ने किया कुशीनगर एयरपोर्ट का दौरा

कुशीनगर (हि.स.)। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण उत्तरी क्षेत्र नई दिल्ली के अधिशासी निदेशक आर0 एन0 शिंदे ने शनिवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का दौरा किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर उड़ान की स्थिति व स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं की समीक्षा की। इस दौरान निदेशक के समक्ष विमानन कम्पनी की मनमानी का भी मुद्दा उठा। बैठक के बाद अधिशासी निदेशक जिलाधिकारी एस राजलिंगम से मिले और एयरपोर्ट विकास को लेकर चर्चा की।

गोरखपुर से दोपहर को पहुंचे निदेशक ने बाहरी परिसर में बारिश के पानी के जमाव व समुचित निकास न होना देखकर चिंता जताई। एयरपोर्ट निदेशक बी0 प्रदीप ने बताया कि रन वे उत्तरी क्षेत्र से पानी आने के कारण यह समस्या है, हालांकि जलजमाव से रन वे पूरी तरह मुक्त है। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान निदेशक ने इस मुद्दे को उठाया। जिलाधिकारी ने तत्काल तहसील प्रशासन को इस समस्या को दूर करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने निदेशक को विमानन कम्पनी की मनमानी बताई। बताया कि यात्री मिलने के बावजूद नियमित होने वाली कुशीनगर-दिल्ली उड़ान सेवा केवल एक दिन की रह गई है। कुशीनगर-कोलकाता उड़ान सेवा तीन दिन चलकर बन्द हो गई। कुशीनगर-मुंबई शुरू ही नहीं हुई।

निदेशक ने अन्य अनुकूल रूट आदि पर चर्चा की और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को लगाने का कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular