Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविभागों में अच्छा शोध करके पेटेंट कराएं : प्रो. संगीता शुक्ला

विभागों में अच्छा शोध करके पेटेंट कराएं : प्रो. संगीता शुक्ला

मेरठ (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बुधवार को कई विभागों को भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान शिक्षकों से बातचीत की तथा विधार्थियों को अच्छा शोध करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा शोध करके उसे पेटेंट कराया जाए।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने सबसे भौतिक विज्ञान विभाग का भ्रमण किया। विभागों में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। भौतिक विभाग में कुलपति ने सभी शिक्षकों से परिचय किया तथा शिक्षकों से उनका शोध क्षेत्र जाना। साथ ही रिसर्च लैब का भी भ्रमण किया। शोध छात्रों से बातचीत की तथा अच्छा शोध करने पर जोर दिया। डीएसपी, डीएचआर तथा उत्तर प्रदेश सरकार व यूजीसी द्वारा रिलीज फंड से बनी लैब को भी देखा। शिक्षकों व विद्यार्थियों से शोध करने व उसको पेटेंट कराने के लिए कहा।

प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने कहा कि शोध के मामले में विश्वविद्यालय का सबसे अच्छा विभाग भौतिक विज्ञान विभाग है। शिक्षकों द्वारा किए गए शोधों की सराहना की। इसके बाद कुलपति वनस्पति विज्ञान का भ्रमण किया। वहां भी कुलपति ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों से परिचय किया। कुलपति व प्रति कुलपति ने वनस्पति विज्ञान विभाग में पौधारोपण किया। वहां की लैब तथा शिक्षकों के शोध क्षेत्र के बारे में जाना। कुलपति ने विष विज्ञान विभाग, एजी बॉटनी विभागों का भी भ्रमण किया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular