प्रयागराज (हि.स.)। पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए अपूर्णनीय क्षति है। विपरीत विचारधारा की राजनीति के बावजूद हमारे व्यक्तिगत सम्बंध बहुत ही आत्मीय व मधुर थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में कई वर्षों तक हम लोगों का साथ था। विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने हमेशा मुझे सदन में समय दिया। हम दोनों हर सुख-दुःख के साथी रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें।
पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह ने केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत ही अल्प समय के लिए उत्तर प्रदेश सदन में उनसें कुछ सिखने को मिला। पंडित जी भारतीय संविधान व लोकतांत्रिक विषय के ज्ञाता थे। उनके निधन से एक अध्याय का अन्त हो गया।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने पंडित जी के निधन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि धीरे-धीरे पूर्ण समर्पित ईमानदार राजनीति करने वालों का अभाव होता जा रहा है। अब तो मैनेजमेंट की राजनीति का दौर आ गया। जिसमें धन बल हावी हो गया, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
विद्या कान्त
