Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश विपक्ष दगा हुआ कारतूस, कांग्रेस को हम गंभीरता से नही लेते :...

 विपक्ष दगा हुआ कारतूस, कांग्रेस को हम गंभीरता से नही लेते : रविन्द्र जायसवाल

-मोदी सरकार के 09 साल पूरे होने पर राज्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

वाराणसी (हि.स.)। केन्द्र में मोदी सरकार के 09 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए।

राज्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के 09 साल की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 09 वर्ष का कार्यकाल देशवासियों, विशेषकर काशीवासियों के लिए बेमिसाल रहा है। जायसवाल ने वाराणसी सहित अपने विधानसभा क्षेत्र शहर उत्तरी के विकास कार्यों का उल्लेख कर विरोधी दलों पर भी जमकर निशाना साधा।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ मजबूत मोर्चेबंदी के लिए विपक्षी दलों का पटना में हो रही बैठक पर राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को हम गंभीरता से नहीं लेते, उनके पास कोई विजन नहीं है। वार्ता में मंत्री ने बताया कि वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जुलाई में पूरा हो जाएगा। जिले में 18 हजार करोड़ के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। जो जन सामान्य को समर्पित किया जा चुका है। इसके अलावा 09 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है। इस पर कार्य चल रहा है। यह विकास कार्य भी शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व मार्गदर्शन में उत्तरी विधान सभा में ऐतिहासिक चहुंमुखी विकास कार्य हुआ है। विकास कार्य निरन्तर जारी है। राज्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र व प्रदेश की जनहितकारी योजनाओं के साथ ही विधायक निधि से कराए गए कार्यो का पूरा ब्यौरा दिया।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular