Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविपक्ष खो चुका जमीन,अब कोई आसन नहीं आ रहा काम : नन्दी

विपक्ष खो चुका जमीन,अब कोई आसन नहीं आ रहा काम : नन्दी

– बोले, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है

झांसी (हि.स.)। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है योग करने से व्यक्ति का शरीर और मन मस्तिष्क सभी स्वस्थ रहते हैं इसीलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने लोगों को योग करने की परंपरा डाली विपक्ष अपनी जमीन खो चुका है उनके लिए योग की अब कोई आसन काम नहीं आ रही है।

यह कहना है अष्टम अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीरांगना भूमि झांसी के हॉकी के जादूगर के नाम पर निर्मित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में योग करने पहुंचे औद्योगिक विकास एवं प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी का। वह योग करने के बाद पत्रकारों से योग के महत्व पर चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में आज आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया विशेष उपहार है, हम बचपन से ही पढ़ते आए हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। निश्चित रूप से करे योग रहे निरोग हमारे ऋषि-मुनियों ने बताया था। आज यह जन जागरण का एक अभियान जैसा रूप ले चुका है। कसरत करने से तो केवल शरीर स्वस्थ होता है जबकि योग करने से अंदर से ताकत मिलती है उससे हम कोई भी असंभव काम कर सकते हैं।

एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के लिए कोई भी आसन काम नहीं आ रहा है। विपक्ष को जनता ने नकार दिया है। 2014 के बाद से देश और प्रदेश में जनता ने जाति, धर्म व मजहब से ऊपर उठकर काम किया है। 2017,2019 व 2022 में लगातार भाजपा को जिताने का कार्य किया है। हर बार वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल तभी जनता के बीच नहीं होती जब चुनाव होता है। बल्कि कोरोना काल में भी जब अन्य पार्टियों के लोग वातानुकूलित कमरों में आनंद ले रहे थे,तब भी भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच रहे। उन्होंने कहा कि हर हाल में जीत हमारी ही होगी।

हालांकि जब वह यह बयान दे रहे थे उस समय सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव एकांत में योग कर रहे थे।

इस अवसर पर मेयर रामतीर्थ सिंघल समेत स्थानीय जन प्रीतिनिधि, मंडलायुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, समाज सेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों आदि द्वारा योगाभ्यास किया गया।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular